

ज्येष्ठ शुक्लपक्ष त्रयोदशी प्रदोष पर रंग-बिरंगे फूलो से सजे बाबा गरीबनाथ
- by Raushan Pratyek Media
- 19-Jun-2024
- Views
Reporter/Rupesh Kumar
मुजफ्फरपुर : ज्येष्ठ शुक्लपक्ष त्रयोदशी प्रदोष पर्व पर बाबा गरीबनाथ का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ षोडशोपचार पूजन के उपरांत दुध,दही,घी,मध,शक्कर से पंचामृत स्नान कर रंग-बिरंगे फूल-माला और सैकङों दीपो से पुजारी अधिवक्ता बच्चा पाठक ने किया इसके बाद धुप-दीप से आरती की.
इस दौरान जेकर बाबा गरीबनाथ उ अनाथ कैसे,नमामी शमिशान निर्वाण रूपम,ब्रह्मा मुरारी सुरारचित लिंगम और जटा टवी गलकज्वल्ल से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा.
इस दौरान पुजारी पंडित आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा,चंदन झा,संजय चौधरी,मुकेश रूंगटा,प्रभात कुमार,राजू कुमार,राजा चौधरी,मंटू चौधरी,संजय तुलस्यान,विकाश,निशांत सहित सैकङो श्रद्धालु मौजूद रहें।

Post a comment