बेगूसराय के बखरी प्रखंड के राटन पंचायत में मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती

प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी

बेगुसराय बखरी प्रखंड के राटन पंचायत के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित टोला राटन गांव में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भिमराव की 132 वॉ जयंती के  अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया  जिसका उद्घाटन  पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने बाबा साहेब के तेल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर  कार्यक्रम को उद्घाटन किया।  विघालय के पंचम वर्ग से पास करने वाले छात्र छात्राओं को सर्टीफिकेट के साथ साथ पौधा देकर सम्मानित किया गया।  वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज पासवान ने बताया कि राटन पंचायत का यह पहला स्कूल है जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पर इतना बड़ा कार्यक्रम किया है इस विघालय के प्रधान अध्यापक के साथ साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षिका धन्यवाद के पात्र हैं और काह की बिहार की सभी स्कूलों में संविधान की पढ़ाई होनी चाहिए।  विघालय के सभी छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपने विघालय के गुरु जनों को अपने समाज में मान-सम्मान बढाया।भाग लेने वाले छात्र छात्राओं रजनीश कुमार, आर्यन कुमार, चन्दन कुमार, बंधू कुमारी, सोनाली कुमारी, लाजो कुमारी, रंजना कुमारी, श्वेता कुमारी, बाबा साहब शिक्षा के बदौलत विश्वय में अपना परचम लहराया। राटन पंचायत के उप मुखिया अजीत कुशवाहा ने लोगो को कहा जीवन में शिक्षा बहुत ही जरूरी है शिक्षा के बिना जीवन पशु के समान मनुष्य है। विघालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रीत देवी, सचिव शांति पासवान,  सामाजिक कार्यकर्ता दायमनी देवी, संजय शर्मा, मंजूर आलम, रामविलास पासवान, कारीलाल पासवान, दिलीप शर्मा, फूलेन पासवान, लालू कुमार, सेनटू पासवान, महिन्द्र पासवान, पूर्व वार्ड सदस्य बबीता देवी, जनार्दन पासवान, विघालय के प्रधानाध्यापक शमशेर कुमार सिंह, शिक्षिका कविता कुमारी, शिक्षक दिपक कुमार, मुनेश महतो,बैएलाल महतो। तालिम मरकज के शिक्षक मो अकबर, उरफान अली आदि लोग उपस्थित थे

  

Related Articles

Post a comment