पूर्णिया क्राइम ब्रांच प्रभारी बने बैद्यनाथ पाठक वैदिक .
- by Raushan Pratyek Media
- 23-Mar-2025
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
पूर्णिया प्रमंडल सहित कई क्षेत्रों में अपराधियों के लिए काल साबित होने वाले तेज तर्रार पुलिस इंस्पेक्टर बैद्यनाथ पाठक वैदिक को पूर्णिया (सीबीटी ) क्राइम ब्रांच का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। वैद्यनाथ पाठक वैदिक पूर्व में भी पूर्णिया जिला में पदस्थापित रहे हैं। पूर्व में वे चंपानगर, भवानीपुर, मीरगंज, केहाट सहायक, केहाट थानाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। रेल पुलिस में सेवा के दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष और सदर सर्किल इंस्पेक्टर भी रहे हैं। उनके योगदान करने से सीआईडी की टीम और भी मजबूत होगी । कई गुप्त सूचनाओं इकट्ठा करने में पुलिस की टीम को काफी मदद मिलेगी।


Post a comment