बाकीपुर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर राजद कांग्रेस में ठनी, दोनों दल कर रहे दावा

पटना: राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने लगा है। उप चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो गया है लेकिन इस बीच अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा सिर्फ जन सुराज ने ही की है। जन सुराज की तरफ से संयोजक प्रशांत किशोर पहली बार सियासी मैदान में उतरने जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भाजपा अपनी परंपरागत सीट को बचाने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही महागठबंधन में एक बार फिर सर फुटौव्वल वाली स्थिति बनती नजर आ रही है। दरअसल बांकीपुर सीट पर राजद और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपना दावा ठोक दिया है।

एक तरफ राजद ने कहा है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस की सहमति के बाद हमने अपना उम्मीदवार इस सीट पर उतारा जिसे 50 हजार से अधिक वोट भी आए। चुनाव के बाद हमने जमीनी स्तर पर पार्टी को काफी मजबूत किया है और अब इस सीट पर हमारी जीत सुनिश्चित है इसलिए हम अपनी पार्टी से उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे। वहीं दूसरी तरफ अब कांग्रेस ने राजद के दावों पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि बाकीपुर सीट पहले से ही कांग्रेस की सीट रही है। इस सीट से पिछले चुनाव में हमने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था लेकिन अब उतारेंगे। मामले में कांग्रेस ने कहा है कि इंडिया गठबंधन का कोई दल सहयोगी के साथ बातचीत के बिना अगर उम्मीदवार के नाम की घोषणा या कोई दवा करता है तो यह गलत है।

  

Related Articles

Post a comment