बेगुसराय में बरौनी रिफाइनरी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127 वीं जयंती मनाया

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगुसराय में बरौनी रिफाइनरी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती की धूमधाम से मनाया इस अवसर पर बेगूसराय मे राजमार्ग-31 पर स्थित ‘सुभाष पार्क’ में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर रोशन कुशवाहा,जिला पदाधिकारी, सत्य प्रकाश, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफ़ाइनरी, डॉ प्रशांत राऊत, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन,आशीष आनंद, उप महाप्रबंधक ईएमएस एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के वरिष्ठ पदाधिकारीगण और बेगूसराय के गणमान्य नागरिकों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सत्य प्रकाश ने कहा, राष्‍ट्रीय आंदोलन के पराक्रमी नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपने अदम्य साहस और नेतृत्व के द्वारा आज़ादी के संघर्ष मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के साथ मिलकर वर्षों के ब्रिटिश शासन को समाप्त कर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में देश भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

  

Related Articles

Post a comment