बेगूसराय : बखरी नगर परिषद क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ता ने किया औचक निरीक्षण



*प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी*



बेगूसराय जिले के बखरी नगर परिषद क्षेत्र के उत्क्रमित मध्यविद्यालय दुर्गा स्थान में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के द्वारा जांच अभियान चलाया गया जांच के दौरान विद्यालय में अनियमितता सामने आया है। जांच के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक यादव उपस्थिति दर्ज कराके बिना किसी सूचना के विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए।  भारत संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर  की जयंती नही मनाई गई। विद्यालय परिसर में पठन पाठन के समय असमाजिक तत्व को विद्यालय में देखा गया। लगभग 45 दिन से विद्यालय में मध्याह्न भोजन बच्चो को नही दिया जा रहा है। विद्यालय परिसर साफ सफाई में बिल्कुल नही रखा जाता है। विद्यालय में पठन पाठन का कोई भी नियम नही है सब भगवान भरोसे चल रहा है। महिला शिक्षिका के लिए बाथरूम की कोई व्यवस्था नहीं। नामांक लगभग 1100 बच्चो का है लेकिन उपस्थिति सिर्फ 50 बच्चो की ही प्रत्यक्ष रूप से देखी गई। इस जांच अभियान में वार्ड 26 के पार्षद सह विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष चंदन चौरसिया बीआरसी के अधिकारी राजू  के साथ कुछ ग्रामीण भी मौजूद थे। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष चंदन चौरसिया ने अपने क्षेत्र के विद्यालय की यह हालत देखकर अधिकारी को लिखित आवेदन देकर त्वरित कार्यवाही करने की मांग किया है।

  

Related Articles

Post a comment