बेगूसराय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय हुए सेवानिवृत्ति डॉ शंभू नाथ शर्मा, चिकित्सा और कर्मचारियों ने सम्मान के साथ किया विदाई

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर



बेगूसराय राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के आवासीय चिकित्सक डॉक्टर शंभू नाथ शर्मा को बुधवार को सेवा निवृत्ति के अवसर पर महाविद्यालय के सभागार में सम्मान शह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने डॉक्टर शंभू नाथ शर्मा को एक कर्तव्यनिष्ट चिकित्सक बताते हुए कहा कि इनका जीवन सादगी भरा रहा है। उनके जाने से महाविद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर डॉ अखिलेश जयसवाल,डॉ श्याम किशोर प्रसाद ,डॉक्टर जी पी शुक्ला ,डॉक्टर किश्वर  सुल्ताना, डॉक्टर लाल कौशल कुमार, डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा ,डॉक्टर अनिल कुमार ,डॉ रोहित रंजन, डॉ राम नंदन साहनी ,डॉ प्रमोद कुमार ,डॉक्टर नंद कुमार साहनी, डॉ राजीव कुमार शर्मा,डॉक्टर शंभू प्रसाद सिंह, डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉक्टर आनंद मिश्रा, डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ प्रिया कुमारी, डॉ माधुरी कुमारी, डॉ ए रब्बान , डॉ सुल्ताना प्रवीण, समेत अन्य उपस्थित लोगों ने डॉक्टर शंभू नाथ शर्मा के कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा की। अपने उद्बोधन में डॉक्टर संपूर्ण शर्मा ने कहा कि  सबसे बड़ी राष्ट्रभक्ति यह है कि हमें जो कर्तव्य सौंपे  गए हैं उसे हम समय पर पूरा करें। महाविद्यालय के मिश्रक व्यास नंदन पासवान को भी सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्म्मन शह विदाई दी गई।

  

Related Articles

Post a comment