बेगूसराय कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर



बेगुसराय में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही दलीय नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने भी अपने तरकश के तीर कमान को सजाने संवारने में जूट गये हैं। खासतौर पर कांग्रेस पार्टी ने जिला  से पंचायत तक की सांगठनिक गतिबिधियाँ काफी तेज हुई है। इस दौरान सदर प्रखंड बेगूसराय के कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व और हैबतपुर पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष शम्भू राय की अध्यक्षता में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई जिसमे सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए पंचायत स्तर पर बूथ कमिटी क़े निर्माण और स्थानीय समस्याओं क़े निराकरण हेतु    समस्याओं का सुचिकरण और समाधान क़े लिये आंदोलन का निर्णय लिया गया। मौके पर अपने सम्बोधन में विजय सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश क़े राजनैतिक हालत को देखते हुए आमलोग कांग्रेस की तरफ आशा भरे नजरों से देख रहे हैं। उनकी उम्मीद पर खड़ा उतरने क़े लिये हमें सांगठनिक तौर मज़बूत होना होगा जिसकी नींव बूथ कमिटी से शुरू होती है. हमारा प्रयास होगा कि संगठन की मज़बूती क़े लिये हम हर स्तर से प्रयास करें ताकि लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ा उत्तर सकें।  यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 4 तारीख को मंहगाई क़े खिलाफ समाहरनालय  पर आयोजित धरना में हमारी ऐतिहासिक उपस्थिति होगी। बैठक में श्रीकांत राय, जय प्रकाश गुप्ता, उपेंद्र सिंह, भासो राय  सुधीर मिश्रा, शम्भो राय, दिलीप साहनी अरविन्द तांति  सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे.

  

Related Articles

Post a comment