बेगूसराय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय अनशन सत्याग्रह

प्रशान्त कुमार / नेहा कुमारी

बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीया दरअसल बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे बिहार के सभी प्रखंड में गांधी मुर्ति के समक्ष  एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व देश के शोषितों, पीड़ितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों,व अकलियतों के मुखर आवाज, कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं के आन-बान-शान सम्मानित नेता राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता अलोकतांत्रिक तरीके से समाप्त करने को लेकर बेगूसराय शहर के मुख्यालय में स्थित स्वर्ण जयंती पुस्तकालय के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मूर्ति के सामने एक दिवसीय अनशन सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह  की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। एवं इस अनशन कार्यक्रम का संचालन बेगूसराय नगर कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष व पूर्व वार्ड पार्षद ब्रजेश कुमार प्रिंस के द्वारा किया गया।इस अनशन के माध्यम से बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई चल रही है। बीजेपी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने में तुली हुई है। कांग्रेस इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। हमारे नेता राहुल गांधी ने देश के घोटालेबाजों पर सवाल उठाए तो उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा- देश में बोलने वालों की आवाज को दबाया जाता है। वर्तमान सरकार जो पूर्व में भी जिस समय अंग्रेजों का राज थ। उस समय जब कांग्रेस पार्टी के लोग सभी स्वतंत्रता दिलाने में लोकतंत्र कायम करने में लगे हुए थे।

उस समय भी इस पार्टी के लोगों द्वारा अंग्रेजों का साथ दिया जाता था। सत्ता में आने के बाद अपने व्यापारी मित्र को लाभ पहुंचाया जा रहा है।राहुल गांधी देश के गरीबों मजदूरों की आवाज उठा रहे थे। केंद्र की बीजेपी सरकार को यह लगता है की वो कांग्रेस के नेताओं की आवाज को दबा देंगे तो यह भूल कर रहे हैं। इस बार भी देश राहुल गांधी के साथ है।

इस अनशन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ रजनीश कुमार, रामस्वरूप पासवान,चुनचुन राय, नारायण सिंह, सुनील कुमार, रामानंद सिंह, मदन प्रसाद सिंह, शशिशेखर राय, अनिल कुमार, अशोक राय,रामनुग्रह शर्मा, टुनटुन कुमार, कुमार रत्नेश टुल्लू,सावर कुमार,रवि कुमार,आलोक आनंद,रूबी शर्मा, संजय सिंह, रामप्रकाश सिंह, विनोद महतो, प्रमोद कुमार, मोहित सिंह, विकास झा, सुनील कुमार शर्मा, राघव कुमार, प्रमिला, अंजना पासवान, मंजू देवी, आलोक गोलू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment