बेगुसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली महज 4 घंटे में मछली लोड पिकअप वाहन लूटने वाला अपराधी गिरफ्तार।।

गढ़पुरा थानान्तर्गत चालक सहित मछली लोड पिकअप वाहन लूटने के मामलें का 04 घंटे के अंदर उद्भेदन । लूटा गया पिकअप एवं मोबाईल बरामद । 01 आरोपी गिरफ्तार। चालक को किया गया सकुशल बरामद ।।



> घटना का विवरण:- आज दिनांक 10.01.24 को प्रातः 08:00 बजे सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन WB618 6777 मछली लोड चालक सहित अज्ञात अपराधियों के द्वारा गढ़पुरा थानान्तर्गत राहुलनगर चौर की तरफ लेकर भागा है।


> प्राप्त सूचना को पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस

पदाधिकारी बखरी श्रो चंदन कुमार के नेतृत्व में पु०नि० मनिष कुमार आनंद थानाध्यक्ष गढ़पुरा, पु०अ०नि० रामप्रवेश तिवारी गढ़पुरा थाना एवं सशस्त्र बल गढ़पुरा थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में चालक समीर सरकार पे० उषा सरकार सा० महिष्यबथाना थाना-कुशमंडी जिला-दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) सहित पिकअप वाहन WB61B 6777 को राहुलनगर से बरामद किया गया तथा घटना में संलिप्त 01 आरोपी चंदन सहनी पे० स्व० सीताराम सहनी सा० मंझौल थाना-मंझौल ओ०पी०, जिला-बेगूसराय को चालक से लूटा गया मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।


> पुलिस टीम के द्वारा पुछताछ में गिरफ्तार आरोपी के द्वारा घटना में अपना अपराध स्वीकार किया गया तथा घटना में शामिल अपने अन्य एक साथी सह-अपराधकर्मियों के बारें में बताया गया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।


> *दर्ज कांड :-* 

गढ़पुरा थाना कांड सं0 03/24, दिनांक 10.01.24 धारा 392 भा०द०वि०।


> *बरामदगी / जप्ती :-* 


लूटा गया पिकअप वाहन      :-  01 


लूटा गया मोबाईल   :-  01


 *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता एवं आपराधिक इतिहास :-* 


(01.) चंदन सहनी पे० स्व० सीताराम सहनी सा० मंझौल थाना-मंझौल ओ०पी०, जिला-बेगूसराय।


 *बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200* 


 *बेगूसराय पुलिस Cyber थाना नम्बर 7643992462* 


 *बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं०* 

 *6287996684*

  

Related Articles

Post a comment