बेगुसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली रात में चोरी करने वाला पूरा गिरोह गिरफ्तार।।

फुलवड़िया थाना द्वारा रात्री में चोरी करने वाले गिरोह का उद्भेदन। ये गैंग डॉक्टर के घर एक मोबाईल दुकान एवं एक बैंक कैशियर के घर में कर चुका था चोरी।



 घटना का विवरण:- 01. फुलबड़िया थानान्तर्गत दिनांक 23.06.23 की रात्री में बैंक कैशियर नितिश कुमार पे० श्री महेश्वर प्रसाद सिंह सा० शोकहरा-02 वार्ड नं0 18 थाना-फुलबड़िया जिला-बेगूसराय के घर में अज्ञात चोरो के द्वारा पैसा और जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था साथ ही घर में लगे सी०सी०टी०भी० का DVR भी चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में फुलबड़िया थाना कांड सं0 92/23 दिनांक 24.06.23 धारा-457/380 भा०द०वि० के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया



 *02.* दिनांक 21.07.23 की रात्री में लाईफ लाईन हॉस्पीटल के डॉक्टर हेमन्त कुमार पे० निरंजन प्रसाद सिंह सा० निपनिया थाना-फुलबड़िया जिला-जिला बेगूसराय के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा घुस पैसा एवं जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया तथा घर में लगे सी०सी०टी०भी० का DVR भी चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में फुलबड़िया थाना कांड सं0 106/23 दिनांक 22.07.23 धारा-457/380 भा०द०वि० के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।



 *03.* फुलबड़िया थानान्तर्गत दिनांक 28.09.23 की रात्री में नवीन कुमार पे० स्व० विशेश्वर चौधरी सा० बरौनी नगर परिषद वार्ड नं0 14 थाना-फुलबड़िया जिला-बेगूसराय के मोबाईल दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा शटर काट कर मोबाईल एवं मोबाईल एसोसिरीज की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था साथ ही दुकान में लगे सी०सी०टी०भी० के साथ भी छेड़छाड़ किया गया था। इस संबंध में फुलबड़िया थाना कांड सं0 141/23 दिनांक 29.09.23 धारा-379/461 भा०द०वि० के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गयाा।



▶ पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा उपरोक्त कांड की समीक्षा के क्रम में सभी चोरी की घटना के उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा श्री रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें पु०अ०नि० नवीन कुमार थानाध्यक्ष फुलबड़िया, सशस्त्र बल फुलबड़िया थाना एवं जिला-आसूचना इकाई को शामिल किया गया।


• गठित टीम के द्वारा लगतार सूचना/आसूचना संकलन, सी०सी०टी०भी० फूटेज का अवलोकन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान स्थापित की गई एवं छापेमारी के क्रम में *01.* राज कुमार यादव पे० भागीरथ यादव सा0 मोर वार्ड नं0-12 थाना-मोकामा जिला- पटना को फुलबड़िया थाना कांड सं0 141/23 में चोरी की गई 05 चोरी के मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा फुलवड़िया थाना अन्तर्गत उपरोक्त तीनों चोरी के मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया तथा अपने अन्य सह अपराधकर्मी के बारे में बताया गया है। पुलिस टीम के द्वारा घटना में संलिप्त अन्य अरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गई समनों की बरामदगी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।




 *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता एवं अपराधिक इतिहास :-* 


राज कुमार यादव पे० भागीरथ यादव सा0-मोर वार्ड नं0-12 थाना-मोकामा जिला- पटना।


 *आपराधिक इतिहास :-* 


 *01.* फुलबड़िया थाना कांड सं0 92/23 दिनांक 24.06.23 धारा-457/380 भा०द०वि० ।


 *02.* फुलबड़िया थाना कांड सं0 106/23 दिनांक 22.07.23 धारा-457/380 भा०द०वि० ।

 *03.* फुलबड़िया थाना कांड सं0 141/23 दिनांक 29.09.23 धारा-379/461 भा०द०वि० ।


> *बरामदगी / जप्ती* :-

 चोरी का मोबाईल -05


चोरी में प्रयोग काले रंग लैपटॉप बैग- 01


> *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता एवं आपराधिक इतिहास* *:- 01.* राज कुमार यादव पे० भागीरथ यादव सा०-मोर वार्ड नं0-12 थाना-मोकामा जिला- पटना।


***


 *बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम* *नम्बर-06243-230200* 


 *बेगूसराय पुलिस Cyber थाना* *नम्बर-7643992462* 


 *बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया* *Monitoring cell* *नं०6287996684*

  

Related Articles

Post a comment