बेल्ट्रॉन ने 15 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पटना: बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) ने 15 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास में सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस अवसर पर सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक कौशल किशोर उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment