भाजपा ने राष्ट्रीय पोषण माह पर आंगनबाड़ी केंद्र में 'आंगन मिलन' कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरपुर: राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर आमगोला स्थित एसबीआई गली के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 141 पर 'आंगन मिलन' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ताओं, बच्चों एवं लाभार्थियों को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र और फलों का वितरण किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए सेविका किरण कुमारी, सहायिका मीना देवी तथा आशा कर्मी रूबी कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 

इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिलने वाली प्रमुख सरकारी सुविधाओं के बारे में जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने विस्तार से बताया जैसे—पूरक पोषण आहार, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए पूर्व-प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण, पोषण व स्वास्थ्य शिक्षा और गंभीर मामलों में संदर्भ सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनालिसा, प्रदेश नेत्री मनोरमा पासवान, जिला मंत्री रितु आनंद, रंजन कुमार ओझा वार्ड 35 की पार्षद पुनीता देवी, शिवम राज, रोहित कुमार मिंटू चुन्नू कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment