अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को भारत जोड़ो यात्रा गया जिला के मंदार पर्वत से शुरुआत की गई

प्रशान्त कुमार / नेहा कुमारी

बेगुसराय बेगुसराय



बिहार के गया जिला से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा बिहार के बांका जिले के मंदार पर्वत से गया जिले के बोधगया तक आयोजित विशाल भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ 5 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह पदयात्रा लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय कर बोधगया पहुंचेगी। इस पदयात्रा में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा,पुर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा,एवं अन्य गणमान्य नेता की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ करवाने के लिए बांका के मंदार की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आरएसएस पूरे देश में धार्मिक उन्माद व अराजकता का माहौल पैदा कर रही है वह भाजपाई नरेंद्र मोदी कि सरकार देश को कमजोर कर रही है साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में आने से पूर्व नरेंद्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि सरकार में आने पर प्रत्येक वर्ष दो करोड़ रोजगार दिया जाएगा। परंतु बेरोजगारों का क्या आलम है वह सभी लोग जानते हैं। देशभर में लगभग 30 लाख नौकरियों की पद खाली हैं। रेलवे में लगभग चार लाख नौकरियों के पद खाली हैं लेकिन युवाओं को भर्ती नहीं किया जा रहा है युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्र सरकार। रोजगार के नाम पर देश के युवाओं को अग्निवीर जैसी योजनाओं थोपी जा रही है जिसका पूरे देश भर में व्यापक विरोध युवाओं के द्वारा किया गया था। इसके बावजूद केंद्र सरकार युवाओं पर अपनी योजना थोप रही है। नोटबंदी एवं कालाधन पर भी हमला बोलते हुए खरगे ने कहा कि देश के आम जनता के 15 लाख कहां गए। आदि कई अन्य बातों को उन्होंने अपने भाषण के माध्यम से रखते हुए केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे।

इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह के अगुआई में बेगूसराय से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता बांका की धरती पर पहुंचे। जिसमें शाम्हों जिला परिषद सदस्य व बिहार कांग्रेस सदस्य श्री अमित कुमार, भारत जोड़ो यात्रा के बेगूसराय कोऑर्डिनेटर व बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य कुमार रत्नेश टुल्लू, शिक्षक प्रकोष्ठ के अभिषेक सिंह, दिवाकर सिंह, नीलेश कुमार, नारायण सिंह, सेवादल के जयप्रकाश गुप्ता, प्रभांशु कुमार बिट्टू, आनंद प्रेम, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रुबी शर्मा, प्रखंड अध्यक्षों में विजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, धर्मराज सहनी, नीतीश कुमार, मिथलेश कुमार, सिंह,रेणू देवी, नाज हसन,आभाष झा, राजेश महतो,राघव कुमार, मोहित कुमार,शिवम गौतम,हीरा झा, रूची सिंह, नीरज कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मुख्य रूप से  शामिल हुए।

  

Related Articles

Post a comment