अरवल पुलिस की बड़ी करवाई, मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा 13 कारीगर के साथ मुख्य सरगना गिरफ्तार, मुंगेर के लाये गये थे कारीगर।

रिपोर्ट / संजय सोनार



अरवल, लोकसभा चुनाव से अरवल पुलिस ने तीन घर मे चल रहें हथियार बनाने का की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया हैं। मुर्गी फार्म के आड़ में चलाई जा रही थी मिनी गन फैक्ट्री। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन और एसटीएफ की संयुक्त अभियान में छापेमारी की गई। पुलिस ने 13 कारीगर को गिरफ्तार किया है।शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के राधे बिगहा गांव में मामा और भगीना मिलकर मुर्गी फार्म के आड़ में चला रहे थे हथियार बनाने की फैक्ट्री।  पुलिस ने 2 दर्जन से अधिक हथियार बरामद की है। जिसमें सिक्स वैरल की भी हथियार बरामद हुई है। इसके अलावे भारी मात्रा में  अर्धनिर्मित हथियारों का जखीरा व अवैध हथियार तैयार करने वाले उपकरणों को जब्त किया है।शुक्रवार को एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस करपी थाने लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों के निशानदेही पर कई जगह पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है।


बिहार के बाहर सप्लाई करता था हथियार।


 राधेबीघा गांव पहुंची पुलिस की टीम ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री देखकर पुलिस के होश पखता हो गए। फैक्ट्री इतनी बड़ी थी कि पुलिस को 12 घंटे से अधिक का समय उपकरण जप्त करने में लग गई। मुख्य सरगना मुकेश कुमार अपने भागिना गुड्डू कुमार के साथ मिलकर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। मिनी गन फैक्ट्री से बरामद उपकरणों को चार ट्रैक्टर पर लोड कर पुलिस करपी थाने लेकर आई। पुलिस ने दो बड़े-बड़े जनरेटर को भी जप्त किया है जिससे बिजली सप्लाई दी जाती थी कई बड़े-बड़े लेट मशीनों को पार्ट्स खोलकर पुलिस जप्त की। बिहार के बाहर बंगाल झारखंड और उत्तर प्रदेश में हथियार की सप्लाई करता था। आसपास के इलाकों में भी हथियार सप्लाई हो रही थी। गांव के लोगों को जेसीबी के पार्ट्स बनाने के बहाना बनाकर पूरे गोरख धंधे को अंजाम दे रहा था।


बालू चोरी से शुरू किया था अपराध, बैंक लूट और ज्वेलर्स दुकान में लूट जैसे वारदात को दे चुका है अंजाम।


मुख्य सरगना मुकेश कुमार बालू चोरी से अपराध की दुनिया में कबैंक लूट का मुख्य आरोपी भी मुकेश कुमार को बनाया गया था। इसके अलावा हत्या लूट डकैती जैसे कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। मगध के इलाकों में कई आपराधिक वारदातों अंजाम देता था। कई बार उसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। उसके बाद जेल से ही हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाने का प्लान बनाया। जेल में ही उसे हथियार बनाने वाले मुंगेर की एक व्यक्ति से मुलाकात हुई उसके बाद से उसने मुर्गी फार्म के आड़ में मिनी गन फैक्ट्री का निर्माण कराया। और मुंगेर से कारीगर बुलाकर अवैध हथियार निर्माण करने लगा।


हथियार निर्माण कर गांव के कुएं में की जाती थी टेस्टिंग।

  

Related Articles

Post a comment