

सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
- by Raushan Pratyek Media
- 21-Apr-2025
- Views
भेल्दी थानान्तर्गत हत्या कांड के 01 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक- 21.03.25 को भेल्दी थानान्तर्गत ग्राम रायपुरा में 02 व्यक्ति द्वारा प्रमोद महतो, पिता-स्व० जगतलाल महतो, ग्राम-राइपुरा, थाना-भेल्दी, जिला-सारण को जान मारने की नियत से फैट-मुक्का से पेट में मारने की घटना कारित की गयी थी। जिनकी इलाज के क्रम में पी०एम०सी०एच० पटना में मृत्यु हो गयी। इस संबंध में मृत व्यक्ति के परिजन के फर्दब्यान के आधार पर भेल्दी थाना कांड सं0-98/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर आज दिनांक- 20.04.25 को कांड के नामजद 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
*> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-*
1. राहुल कुमार, पिता-टीगन मांझी, साकिन-रायपुरा, थाना-भेल्दी, जिला-सारण।
*> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :-*
थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।
_सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर..._

Post a comment