मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान, सरकार..
- by Raushan Pratyek Media
- 26-Dec-2025
- Views
मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के सर्किट हाउस में बिहार सरकार के मंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति और कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान पहुंचे. जिनका मुजफ्फरपुर भाजपा के द्वारा सबसे पहले भव्य स्वागत किया गया. मंत्री लखींद्र पासवान का भाजपा जिला पूर्वी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. जिसकी अध्यक्षता पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में अंग वस्त्र एवं बुके देकर किया गया और विभागीय कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ बैठक किया गया.
इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार चौधरी,पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी,केशव कुमार चौबे,मनोज कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह,फेकू राम, मुकेश शर्मा,महामंत्री रविशंकर कुशवाहा,मीडिया प्रभारी रंजन कुमार ओझा , पंकज चौहान ,जिला मोर्चा अध्यक्ष पूर्वी ओंकार पासवान ,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सैयद अफरीदी, महामंत्री कुलदीप सिंह, सितांशु शांडिल्य, अजय चंद्रवंशी,जितेंद्र राम, नंदकिशोर पासवान उपस्थित रहे.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....!


Post a comment