

बिहार STF ने मधुबनी पुलिस के सहयोग के जिले के (टॉप-10) कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया।।
- by Raushan Pratyek Media
- 15-Jul-2023
- Views
पटना:-बिहार एस०टी०एफ० के विशेष टीम के द्वारा मधुबनी जिला
पुलिस के सहयोग से मधुबनी जिला का कुख्यात वांछित अपराधी (टॉप-10) गोपेश गोईत,
पे०–धर्मेन्द्र गोईत उर्फ वजीर गोईत सा० - परसाही, थाना- खुटौना, जिला- मधुबनी को खुटौना
(मधुबनी) थाना कांड सं0-30 / 23 दिनांक – 09.03.23 धारा-447 / 504/506/307/37
भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मधुबनी जिला के खुटौना थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार
किया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधी के विरूद्ध मधुबनी जिला के खुटौना थाना में आर्म्स एक्ट
सहित कई कांड दर्ज है।।

Post a comment