

बिहार STF को बड़ी सफलता मिली 25 हजार ईनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार।।
- by Raushan Pratyek Media
- 05-Aug-2023
- Views
पटना:-बिहार एस. टी. एफ. के विशेष टीम के द्वारा खगड़िया जिला का पचीस हजार रूपये का ईनामी एवं कुख्यात अपराधी गड्डू कुमार पे०
किशोरी सिंह उर्फ राजकिशोर सिंह सा० श्रीरामपुर ठुठी थाना- परबत्ता जिला खगड़िया को
परबत्ता (खगड़िया) थाना कांड सं0 128 / 22, दिनांक 19.03.22 धारा 302 / 34 भा0द0वि0
एवं 27 आर्म्स एक्ट में खगड़िया जिला के परबत्ता (भरतखण्ड ओ०पी०) थानान्तर्गत बगुलबा
ढाला से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि उक्त अपरार्धी के विरूद्ध खगड़िया जिला के परबत्ता थाना
में हत्या, अपहरण, लूट, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 11 (ग्यारह) कांड दर्ज है।।

Post a comment