

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन,दो तस्कर अर्धनिर्मित हथियार के साथ गिरफ्तार।।
- by Raushan Pratyek Media
- 12-Jul-2023
- Views
बिहार एस.टी.एफ. के विशेष टीम के द्वारा नालंदा
जिला के इस्लामपुर एवं हिलसा थाना क्षेत्र मे छापामारी कर मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन
किया गया, जिसमें हथियार तस्कर (1) जितेन्द्र विश्वकर्मा, पे० स्व0 चंदेश्वर दिवाकर, सा०-
पटेल नगर, थाना हिलसा जिला नालंदा एवं उसके सहयोगी (2) मुन्ना मियां उर्फ शमशेर,
पे० मो० इलियास, सा० चकशादी मोहल्ला, थाना इस्लामपुर जिला नालंदा को अवैध हथियार
बनाते हुए गिरफ्तार किया गया।
बरामद सामानों की विवरणी :-
1. देशी पिस्टल - 03
2. पिस्टल सेट (अर्द्धनिर्मित पिस्टल) - 02
3. जिंदा गोली - 01
4. कटर मशीन - 01
5. ड्रिल मशीन - 01
6. ग्राइंडर मशीन - 01
7. वेल्डिंग मशीन - 01 एवं अन्य हथियार बनाने वाला उपकरण

Post a comment