बिहार STF ने बक्सर पुलिस के सहयोग से मिनीगन फैक्ट्री का उद्वेदन किया,35 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार।।



बिहार STF को बड़ी सफलता मिली बक्सर जिला के नया भोजपुर थाना अन्तर्गत अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन एवं मिनीगन फैक्ट्री का संचालक विरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव अपने सहयोगी एवं कारीगरों के साथ गिरफ्तार

• दिनांक 31.08.24 को बिहार एस. टी. एफ. की विशेष टीम एवं बक्सर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बक्सर जिला का मिनीगन फैक्ट्री का संचालक 1. बिरेंद्र कुमार श्रीवास्तव पे० रामचंद्र लाल सा० बड़का राजपुर थाना सिमरी वर्तमान सा० चंदा थाना नया भोजपुर जिला बक्सर अपने अन्य सहयोगियों 2. मो0 आजाद पे० नूर मोहम्मद सा० हजरतगंज बाड़ा थाना कासिम बाजार जिला मुंगेर 3. मो0 मोनू उर्फ शेरभुल पे० मो० उस्मान सा० हजरतगंज बाड़ा थाना कासिम बाजार जिला मुंगेर 4. पिंटु साह पे० बिंदा साह सा० बोकठा बराही थाना सूजी जिला सीतामढ़ी 5. मो0 इब्रान उर्फ इबरार पे० मो0 इस्लाम ( मरहूम ) सा० मिन्नतनगर थाना कोतवाली जिला मुंगेर 6. मो0 राजू पे0 मो0 जहीर ( मरहूम ) सा० हजरतगंज बाड़ा थाना कासिम बाजार जिला मुंगेर एवं 7. मो0 अब्दुल्ला पे० शमीम सा० हजरतगंज बाड़ा थाना कासिम बाजार जिला मुंगेर को नया भोजपुर (बक्सर) थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया ।

• उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अपराधी बिरेंद्र कुमार श्रीवास्तव अपने अन्य सहयोगियों एवं कारिगरों के साथ मिल कर नया भोजपुर (बक्सर) थाना अन्तर्गत स्थित ग्राम चन्दा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समीप एक मकान में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। एस0टी0एफ0 की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।

• उक्त गिरफ्तार हथियार कारीगर एवं मिनीगन फैक्ट्री का संचालक के विरूद्ध बक्सर जिला के विभिन्न थानों में कई कांड दर्ज है।

• बरामदगी :-

1. अर्धनिर्मित पिस्टल 35

2. बैरल 34

3. स्लाइडर 35

4. पिस्टल ग्रिप 20

5. लेथ मशीन 01

6. मिलिंग मशीन 02

7. ड्रिल मशीन 01

8. ग्राइंडर मशीन 01

9. वेल्डिंग मशीन 01 एवं भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण

  

Related Articles

Post a comment