बिहार की विशेष निगरानी इकाई ने दो अमीन को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए।।
- by Raushan Pratyek Media
- 13-Aug-2025
- Views
बिहार की विशेष निगरानी इकाई ने बड़ी कार्रवाई ADG पंकज कुमार दराद एवं DIG विकाश कुमार के निर्देश पर टीम गठित करते हुए रिश्वत लेते दो अंचल अमीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अमीन में एक महिला भी शामिल है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार निगरानी टीम ने यह कार्रवाई जहानाबाद जिले के कुर्था अंचल में की है। जहां कार्यरत अंचल अमीन रविराज,हल्का, दरेहटा एवं अंचल अमीन स्वाति चौरसिया, हल्का, बारा को पैसे लेते हुए गिरफ्तार किया है।
दो दोनों अंचल कुर्था में कार्यरत हैं। बताया गया दोनों ने काम कराने के लिए 50 हजार रुपए की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत निगरानी टीम के पास की गई। इसके बाद निगरानी टीम ने दोनों को पैसे लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


Post a comment