भाजपा गायघाट ने निकाला अर्थी जुलूस - राहुल गांधी का पुतला किया दहन




मुजफ्फरपुर : विगत दिनो महागठबंधन के वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की उपस्थिति में भरे मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ को गाली देने के प्रतिकार में भारतीय जनता पार्टी गायघाट विधानसभा के सभी मंडल द्वारा गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर पुतला दहन किया गया. अर्थी जुलूस कर्पूरी भवन से गायघाट पुराना रोड से प्रखंड मुख्यालय होते हुए एन एच 57 पर पहुंचकर पुतला दहन किया.


पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह विधानसभा प्रभारी सतीश कुमार सिंह गायघाट पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गामी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संजागर सहनी बांद्रा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाण्डेय बांद्रा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह कटरा मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह जिला मंत्री बिकाऊ यादव जयशंकर कुमार राजू झा शशिरंजन यादव मनीष झा अर्जुन सिंह प्रशांत ठाकुर उमाशंकर ठाकुर ओमप्रकाश सहनी अरविंद अविचल भिखारी सिंह मुकेश कुमार सिंह सहित मंडलों के पदाधिकारी पंचायत अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार

  

Related Articles

Post a comment