बाकीपुर उप चुनाव के बीच भाजपा ने एक बार फिर चली बड़ी चाल, पीके और वीआईपी को दिया बड़ा झटका
- by Manjesh Kumar
- 16-Jul-2026
- Views
पटना: बिहार की राजनीति से इस वक्त की बेहद बड़ी खबर आ रही है। सुबह से ही पटना के वीरचंद पटेल पथ पर मची हलचल अब नतीजों में बदल चुकी है। राजधानी पटना के बीजेपी प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आज एक बहुत बड़ा मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' और मुकेश सहनी की पार्टी 'VIP' को एक बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य मिलन समारोह में जन सुराज और वीआईपी के कई नेताओं ने आधिकारिक रूप से भाजपा का दामन थाम लिया है।
राजधानी पटना के भाजपा कार्यालय स्थित अटल सभागार में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने समस्तीपुर की समाजसेविका चेतना झांब, फतुहा प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री और वीआईपी पार्टी के नेता मधुकर यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान नेताओं ने कहा कि हमलोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' की नीतियों पर भरोसा जताते हुए लोग लगातार भाजपा से जुड़े हैं। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि चेतना झांब, श्रुति श्री और आनंद मधुकर यादव का मैं भाजपा परिवार में हृदय से स्वागत करता हूँ। इनके आने से समस्तीपुर और फतुहा सहित पूरे बिहार में हमारी संगठन शक्ति को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।


Post a comment