बेगूसराय में भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


 बेगुसराय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोजिनी भारती की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, नगर विधायक कुंदन कुमार ,जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश,रौनक कुमार जिला महामंत्री कुंदन भारती, जिला प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं वंदे मातरम के गायन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोजिनी भारती ने आगंतुक अतिथि एवं उपस्थित सभी महिलाओं को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया वही इस अवसर पर सरोजिनी भारती ने अपने नयी जिला टीम के सदस्यों के नाम की भी घोषणा की।  सरोजनी भारती ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में वर्ष 2014 में शपथ ग्रहण किया था और 2014 से लेकर 2023 तक उनका स्वर्णिम कार्यकाल 9 वर्ष का पूरा हुआ पीएम मोदी जी ने इस देश की महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों विकास के कार्य किए हैं उनके विकास के कार्यों को लेकर हम लोग घर-घर जाकर महिलाओं को जगाने का काम करेंगे और  पुन: 2024 में लोकसभा का चुनाव और 2025 में विधानसभा का चुनाव जीत कर केंद्र और राज्य में दोनो जगहअपनी सरकार बनाएगे बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि देश के पीएम मोदी ने महिलाओं को काफी सबल बनाने का काम किया है! उनके विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलाएं हैं हम विकास के नाम पर बोट मांगकर जनता से देश और राज्य में पुनः आगे अपनी सरकार बनाएंगे जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा आज महिलाओं में सारी शक्ति विराजमान है! अगर महिलाएं  चाह लेगी तो फिर से इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेगें! जिला भाजपा महिला मोर्चा की  महिलाएं इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और भाजपा को आगे मजबूत बनाने का काम करें! कार्यक्रम को जिलाउपाध्यक्ष रौनक कुमार, कृष्णा मोहन पप्पू,उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला महामंत्री कुंदन भारती, जिला प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार,  निवर्तमान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनैना देवी,  सुमित सनी अमित कुमार समेत अन्य भाजपा के नेताओं ने संबोधित किया!जिलाध्यक्ष सरोजनी भारती ने अपने नई जिला कमिटी का गठन करते हुए जिलाउपाध्यक्ष के रूप में पूनम देवी,  फुल कुमारी देवी,  इंदु राय,  सुनीता पायल, संजू देवी , इंदु भारती ,जिला महामंत्री के रुप में अनुराधा झा,  चंदा कुमारी, जिला मंत्री के रूप में राधा देवी, विमला देवी,  कामनी देवी,कौशल्या देवी ,टुना देवी को तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में प्रतिमा देवी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में झुना देवी के नाम की घोषणा की। इसके अलावा इस नए महिला मोर्चा कार्यसमिति में 14 अन्य महिलाओं को भाजपा का सदस्य  बनाया गया है!

  

Related Articles

Post a comment