

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि पर बीजेपी द्वारा श्रद्धांजलि व्यक्त
- by Raushan Pratyek Media
- 11-Feb-2023
- Views
रक्सौल- भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने उन्हें भारतीय जनसंघ के संस्थापक, हमारे पथ प्रदर्शक, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान चिन्तक, संगठनकर्ता एवं अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन, गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित के उत्थान के लिए न्योछावर कर देने वाले हमारे प्रेरणास्रोत बताते हुए उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि किए।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। एक ऐसा विचार, जिसने देश में प्रगतिशील व जन कल्याण को समर्पित राजनीति की नींव रखी। वही नगर अध्यक्ष कन्हैया शर्राफ ने कहा आने वाली पीढ़ियां निश्चित ही उनके विचारों को आत्मसात कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करके भारत के भविष्य का निर्माण करेंगी।
मौके पर जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, नगर महामंत्री कमलेश कुमार, नगर महामंत्री रवि गुप्ता, धर्मराज साह, भोला गुप्ता, रणविजय कुमार, पप्पू कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Post a comment