

बीजेपी के वरीय नेता और पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी के निधन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा शोकसभा का आयोजन
- by Raushan Pratyek Media
- 15-May-2024
- Views
समस्तीपुर : समस्तीपुर भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर शोकसभा काआयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा सहित कई नेताओ ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा, सुशील मोदी के निधन से बिहार को बहुत ज्यादा क्षति पहुंची हुई है. सुशील मोदी उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य रहते हुए बिहार के विकास के लिए एवं बिहार के बदलाव के लिए बेहतर काम किया है. वह कुशल संगठनकर्ता और राजनेता रहे हैं.’ उनके निधन से पूरा भाजपा परिवार मर्माहत है। विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण चौधरी ने कहा कि सुशील मोदी ने अपने उपमुख्यमंत्री काल मे बिहार की गरीब जनता के दुःख को दूर करने का काम किया, उनको लंबे समय तक बिहार में याद किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा ने कहा कि सुशील मोदी एक कुशल संगठनकर्ता थे, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को बिहार में स्थापित करने का काम किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी के आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया। उक्त अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, जिला महामंत्री कौशल पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह, पंकज लाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप शाह शिबे, नगर अध्यक्ष सुजय पासवान, अनिल साह, विकास झा, डॉ. यू. एस. झा, अमर रंजन पटेल, रितिक कुंबर, विष्णुदेव कुशवाहा, सुजय कुमार गुड्डू इत्यादि रहे।

Post a comment