

भाजपा कार्यकर्ताओं की नगर व ग्रामीण कमेटी की बैठक संपन्न हुई
- by Raushan Pratyek Media
- 18-Feb-2023
- Views
रक्सौल- शनिवार को स्थानीय विधायक के हरैया स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की नगर व ग्रामीण कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के महामंत्री मृत्यूंजय सिंह ने की। आगामी 25 फरवरी को पश्चिम चम्पारण के लौरिया में गृहमंत्री अमित शाह का होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में रक्सौल से लगभग 3000 लोग शामिल होंगे, जिसको लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। वही विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु बूथ स्तर से कार्यकर्ता लगे हुए हैं। विधानसभा से अधिक-से-अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से जनसभा में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि अमित शाह वर्ष के प्रारंभ में चम्पारण में आ रहे हैं, जहां बूथ कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा। मौके पर जिला महामंत्री अशोक पांडेय, नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि अजय पटेल, राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अरविंद सिंह, मुखिया पति नायब आलम, मुखिया मो० जफीर, सुबोध कुशवाहा, आदापुर मण्डल अध्यक्ष सुभाष सिंह, भवानीपुर मण्डल अध्यक्ष संजीव सागर, नगर महामंत्री रवि गुप्ता, कमलेश कुमार, वार्ड पार्षद घनश्याम गुप्ता सहित नगर व ग्रामीण के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a comment