2024 में केंद्र की सत्ता से भाजपा का सफाया तय : जेडीयू नेता प्रभात किरण




Reporter/Rupesh Kumar


मुजफ्फरपुर : सोमवार को जनता दल यू गायघाट प्रखंड की बैठक प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सहनी की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए गायघाट विधान सभा प्रभारी दिनेश दास तांती ने कहा कि नई प्रखंड कमिटी बहुत ही ऊर्जावान है और पार्टी को हर बूथ पर मज़बूत किया जाएगा.


बैठक को संबोधित करते हुए युवा जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि 2024 में केंद्र की सत्ता से भाजपा का सफाया तय है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सम्पूर्ण विपक्ष एकजुट है। उन्होंने कहा कि प्रखंड की मज़बूत कमिटी के नेतृत्व में आभियान चलाकर भ्रष्ट पदाधिकार्यो की शिकायत सरकार से की जाएगी.


 इस अवसर पर सम्बोधित करने वाले अन्य नेताओ में परमानंद चौपाल, नन्दलाल यादव, राम सज्जन राय, विद्यानंद पासवान, लाल मोहन मिश्र, जय प्रकाश यादव, दिनेश राय, मृत्युंजय सिंह, शिवजी मंडल, मुखिया शौकत अली राइन, मुखिया अशोक शर्मा, पूर्व मुखिया मो शमीउल्लाह, सरोज कुमार, विकास पटेल, रामानन्द सिंह, राम बली चौधरी, महेश राय, सुखनदन दास, राम उदगार राय ब्यास जी आदि प्रमुख थे.

  

Related Articles

Post a comment