निर्विरोध चुने गए पीके युथ क्लब के प्रखंड कोऑर्डिनेटर



मोतिहारी जिले के पिपराकोठी में प्रशांत किशोर के अगुवाई में PK यूथ क्लब के प्रखंड कोऑर्डिनेटर चुनाव के दौरान ली गई तस्वीर, पताही प्रखंड कोऑर्डिनेटर के लिए चुनाव का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायत के पीके यूथ क्लब का अध्यक्ष और प्रशांत किशोर के पदाधिकारियों के देखरेख में चुनाव कराया गया। जानकारी के अनुसार पताही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष के बीच प्रखंड कोऑर्डिनेटर के अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। पताही पुर्वी पंचायत के अध्यक्ष संतोष कुमार व रामकिशोर मेहता को निर्विरोध चुनाव हुए जिसमें पताही प्रखंड का कोऑर्डिनेटर चुना गया। मौके पर पीके यूथ क्लब के पदुमकेर पंचायत अध्यक्ष अतुल कुमार, जिहुली पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार, बलुआ जुल्फेकाराबाद पंचायत अध्यक्ष संदीप कुमार, बखरी पंचायत अध्यक्ष चंदन सिंह, उपाध्यक्ष राकेश दास, बेलाहीराम पंचायत अध्यक्ष कौशल कुमार, बोकनेकला पंचायत अध्यक्ष रवि कुमार आदि लोग मौजूद थें।

  

Related Articles

Post a comment