राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रखंड कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर : जिले के हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पर 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रखंड परिसर में प्रखंड और अंचल कर्मी के साथ जनप्रतिनिधियों ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। हसनपुर के बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। ताकि वे सही प्रतिनिधियों का चयन करें और देश के विकास में योगदान दें, मतदान एक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है। हमें सभी को अधिकार और कर्तव्य की जानकारी देना है। मौके पर प्रखंड प्रमुख अंजू देवी, रामचंद्र पासवान, पूर्व मुखिया शिवचन्द यादव, मुखिया रणवीर पासवान, राजकिशोर रावत, राजेश कुमार रंजन, गौरीशंकर यादव समेत अन्य मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment