राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

भागलपुर: भागलपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित लाठीचार्ज और उसके विरोध में कांग्रेस नेताओं की हिरासत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। स्टेशन चौक पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई का विरोध जताया।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

  

Related Articles

Post a comment