

मधुबनी-भूमि विवाद मे खूनी संघर्ष,तीन की मौत,अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए लगातार की जा रहीं छापामारी
- by Raushan Pratyek Media
- 01-Apr-2023
- Views
किशोर कुमार ब्यूरो
मधुबनी जिला के लौकहा थानान्तर्गत ग्राम सोहरवा में दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई!
मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के नवल कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता- विनोद कुमार यादव सा0-सोहरवा, थाना-लौकहा, जिला-मधुबनी को गोली लगने से मृत्यु हो गयी।
दूसरे पक्ष के प्रभास कुमार, उम्र 26 वर्ष, पिता- रामबल्लभ यादव, सा०-सोहरवा, थाना- लौकहा, जिला-मधुबनी तथा बिजली देवी, उम्र-65 वर्ष, पिता- रामप्रसाद गुरमैता, सा०-सोहरवा, थाना- लौकहा, जिला - मधुबनी का मारपीट के क्रम में सर में चोट लगने से मृत्यु हो गयी है।मृतकों के अन्त्यपरीक्षण हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के अनुसार दोनो पक्षों से 07 (सात) व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के नेतृत्व में घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र हीं गिरफ्तारी कर ली जायेगी ।
घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
वर्तमान में विधि व्यवस्था की कोई गंभीर समस्या नहीं है,स्थिति नियंत्रण में है। निगरानी रखी जा रही है।

Post a comment