रोहतास में हैवानियत 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हैवानियत की खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है।जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दुष्कर्म का आरोप मकान मालिक के 19 वर्षीय पुत्र मुस्लिम फारूकी पर लगा है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बारे में बताया जाता है कि जब बच्ची की मां घर से दूर पडो़स में गई हुई थी, उसी दौरान मुस्लिम फारूकी नामक युवक जो मकान मालिक का पुत्र है, उसने बच्ची को छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज के बाद लोग पहुंचे तथा आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्ची को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाया गया है।

  

Related Articles

Post a comment