निजी बस संचालक 10 जून के बाद बढ़ाएंगे किराया, सरकार के निर्देश के बाद...
- by Manjesh Kumar
- 01-Jun-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर वैश्विक स्तर पर दिख रहा है। देश भर में डीजल पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब अन्य जरूरत की चीजें भी महंगी होती जा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने बिहार में आज से बसों का किराया बढ़ा दी है। अब निजी बस संचालकों ने 10 जून से किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इसे लेकर बिहार मोटर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देशों के अनुसार हमलोगो ने बैठक कर यह फैसला लिया है कि तत्काल अभी पुराने रेट पर ही किराया लिया जाएगा जबकि 10 जून के बाद से प्राइवेट बसों का किराया बढ़ाया जाएगा।


Post a comment