बक्सर- पूरे परिवार को बंधक बनाकर डकैतों ने भीषण डकैती को दिया अंजाम,पुलिस जुटी जांच में


रिपोर्ट - सुमंत सिंह, बक्सर

जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है,  और वो बेखौफ हो किसी भी जघन्य आपराधिक वारदातो को अंजाम देने में गुरेज नहीं करते। जिसका ताजा उदाहरण ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा पांडेपुर गांव में देखने को मिला। जहां डकैतो ने एक घर में घुसकर पूरे परिवारवालों को बंधक बना भीषण डकैती की वारदात को  अंजाम दे डाला। 

बताया जा रहा है कि चन्द्रपुरा पांडेयपुर के नर्मदेश्वर शर्मा के घर 7 की संख्या में पहुँचे डकैतो ने रात में घर मे घुसकर घर वालो को हथियार के बल पर बंधक बनाने के बाद डकैती के  वारदात को अंजाम दिया है। घर में रखे लाखो रुपए के गहने समेत कीमती सामानों को लेकर चले गए।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि 7 की संख्या में अपराधियों ने घर में घुसकर सभी को बंधक बना लिया उसके बाद जमकर लूटपाट किया। महिलाओं के शरीर पर से गहने तक उतरवाने के बाद सभी समान लेकर  आसानी से चलते बने। 

नर्मदेश्वर शर्मा (परिजन):-

मामले की सूचना प्राप्त होते ही  पुलिस पूरे घटनाक्रम की  जांच में जुट गई। डुमराव एएसपी श्री राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

एएसपी श्रीराज:-

गौरतलब है कि जिले में इन बेखौफ अपराधियो ने जिलेवासियों के अंदर खौफ का माहौल कायम  कर दिया है। केवल जनवरी माह में हत्या, गैंगरेप, लूट, और डकैती से लोग दहशत में आ गए है।

  

Related Articles

Post a comment