बक्सर - विश्वामित्र सेना द्वारा आयोजित होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न।



रिपोर्ट - सुमन्त सिंह, बक्सर।

दिनांक - 26.02.2026


बक्सर : प्रेम, एकता और भाईचारे का सन्देश देनेवाला रंगों का त्योहार होली के शुभ अवसर पर विश्वामित्र सेना द्वारा आज दिन बृहस्पतिवार 26 फरवरी को बक्सर स्थित Eastran Grace Hotel में “होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो गया, जिसमें जिले के सभी प्रमुख पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वहीं इस अवसर पर होली मिलन के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी संवाद और सौहार्द का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को सम्मानित कर समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

साथ ही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने कहा कि, होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक संवाद बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पत्रकार समाज की आंख और आवाज हैं, जो लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।

वहीं इस कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और होली की बधाइयों के साथ हुआ।

  

Related Articles

Post a comment