बक्सर - लोस चुनाव 2024 में उत्कृष्ट कार्य और बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले पुo निo संजय सिंह उर्फ सिंघम को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित।।



रिपोर्ट - सुमंत सिंह, बक्सर।


बक्सर -  लोकसभा आम चुनाव 2024 को जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवम भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी से तत्पर रहते हुए जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सफलता पाई, जो कि जिला एवं पुलिस प्रशासन के लिए निश्चित तौर पर यह एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि साबित हुई।

वही इस सफलता बक्सर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने चुनाव के दौरान सदर अंचल पुo निo संजय कुo सिंह उर्फ सिंघम को उनके  उत्कृष्ट कार्य तथा बेहतरीन प्रदर्शन और कुशल नेतृत्व को देखते हुए उन्हें बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही उन्होंने कहा की पुo निo संजय कुo सिंह की कार्यशैली उनके उत्कृष्ट नेतृत्व को परिलक्षित करता है। क्योंकि उनके अपने कार्यों के प्रति समर्पण, उत्साह और अंतर्दृष्टि वास्तव में प्रशंसनीय है। जो की अन्य पदाधिकारियों के लिए अनुकरणीय भी है।

  

Related Articles

Post a comment