

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिहमा के बच्चे परिभ्रमण पर गए परिभ्रमण पर जाने से बच्चों का बढ़ता है सामान्य ज्ञान : राजेश कुमार यादव, मुखिया
- by Raushan Pratyek Media
- 02-Mar-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर (बिथान) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिहमा के बच्चों को परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया। परिभ्रमण दल को मुखिया राजेश कुमार यादव और शिक्षक अवधेश कुमार आर्य ने संयुक्त रूप से झंडी दिखा कर रवाना किया। परिभ्रमण दल को रवाना करने से पूर्व बच्चों को संबोधित करते हुए मुखिया राजेश कुमार यादव ने कहा कि आप जिस ऐतिहासिक स्थल, सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का साक्षात दर्शन करें तो उसके बारे में साथ जा रहे अपने शिक्षक-शिक्षिका से जानकारी प्राप्त कर नोट कर लें। इससे आप के सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है।साथ ही बच्चों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक समझ बढ़ती है। साथ ही परिभ्रमण पर बच्चों को ले जाने से उनका संवेगात्मक विकास होता है। भिन्न-भिन्न सामाजिक परिवेश एवं संस्कृति के लोगों से मिलना होता है। बच्चों को मानसिक रूप से विकसित करने के लिए यह परिभ्रमण योजना महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत बच्चों के दल को हर साल परिभ्रमण पर ले जाया जाता है। ताकि बच्चे भौगोलिक और ऐतिहासिक रूप से दुनिया को जान सके और उसके प्रति समझ विकसित हो सके। परिभ्रमण से बच्चे को धार्मिक व पर्यटक स्थल का ज्ञान होता है,साथ ही मानसिक विकास होता है। सरकार के इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को पठन पाठन की ललक बढ़ी है। बच्चे को परिभ्रमण से नई नई चीजें देखने व जानने का सुनहरा अवसर मिलता है। प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों के परिभ्रमण दल को कृषि महाविद्यालय पूसा आदि जगहों का भ्रमण कराया जाएगा। मौके शिक्षक मो० जहांगीर,विनय कुमार,कल्याणी कुमारी छात्र-छात्राएं व अभिभावकगण मौजूद थे।

Post a comment