बेगुसराय क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय बखरी में बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए पुस्तकालय कमेटी ने वार्षिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री विश्वबंधु पुस्तकालय के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं भाग लिया। बच्चों को उत्साहवर्धन करने पहुंचे अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि पुस्तकालय हमारे समृद्ध विरासत का प्रतीक है। बखरी जैसे सुदूर क्षेत्रों में सुव्यवस्थित पुस्तकालय इस बात का गवाह है कि यहां के लोग शिक्षा के प्रति कितने जागरूक है। उन्होंने कहा कि  जिस क्षेत्र में पुस्तकालय होता है वहां के लोगों में वैचारिक शिष्टता के साथ ही शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी प्रतिभावान होते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ियों से पुस्तक एवं पुस्तकालय से जुड़ने की अपील की। निर्वाचन पदाधिकारी भोला चौधरी, संरक्षण समिति सदस्य राजेश अग्रवाल ने कहा कि अपना ज्ञान बढ़ाने और प्रतिभा प्रदर्शन करने के लिए क्विज प्रतियोगिता से बढ़कर कोई अन्य मौका नहीं है। इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों के तार्किक शक्ति में विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं शिक्षक साबिर अंसारी, उपाध्यक्ष जयशंकर जयसवाल ने कहा कि क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त आंतरिक मूल्यांकन है।जो शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने का एक साधन है। सचिव पवन कुमार सुमन ने कार्यक्रम बारे में जानकारी देते हुए कहा कि क्विज प्रतियोगिता को लेकर दो ग्रुप बनाया गया। दोनों ग्रुप में पाठ्यक्रम एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न बच्चों से पूछे गए। ग्रुप ए से मयंक कुमार, विक्रम कुमार प्रथम शिवम कुमार, पल्लवी सुमन द्वितीय एवं सत्यम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि देर शाम तक ग्रुप बी का प्रतियोगिता जारी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष कौशल किशोर क्रांति ने किया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष जयदेव सन्याल, सहसचिव प्रिंस सिंह परमार, प्रतिनिधि संतोष गुड्डू, कोषाध्यक्ष बृजमोहनलाल त्यागी कार्यसमिति सदस्य कुंदन केसरी मनीष कुमार, अनुभव आनंद, अनुराग ने, दिलखुश कुमार, रोशन गुप्ता, अमन कुमार, शंभू कुमार आदि मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment