मुख्यमंत्री ने भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का किया भ्रमण, आदिवासी समाज के लोगों की सुनी समस्यायें, समाधान को लेकर दिया निर्देश

पटना:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण किया और वहां हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। आदिवासी समुदाय के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश दिखे और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय के लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। आदिवासी समुदाय के लोगों ने मुख्य रूप से सड़क, पेयजल, हाई स्कूल, सिंचाई हेतु नहर और सामुदायिक भवन आदि की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आदिवासी समुदाय के विकास के लिए तत्पर है। विकास के सारे कार्य कराए जाएंगे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम में गन्ना उद्योग मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, सांसद अरुण भारती, विधायक कुमार प्रणय, विधायक मनीष कुमार, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित अन्य वरीय अधिकारी और आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment