मुजफ्फरपुर सहयोग शिविर में पहुंचे सीएम सम्राट, बोले - अगर 30 दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो...
- by Raushan Pratyek Media
- 02-Jun-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : मंगलवार को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित परसौनी नाथ पंचायत में आयोजित "सहयोग शिविर" में सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी पहुंचे. जहा उन्होंने जिले को बड़ी सौगात दी. लगभग 288.16 करोड़ रुपये की कुल 109 विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. साथ ही आयोजित शिविर में लोगो की समस्याओं को सुना और उसे निपटारा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश.
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार जनता के समर्थन से बनी है और हम लोग लगातार पूरे बिहार में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं। सरकार की एक बड़ी प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि यदि किसी शिकायत का समाधान 30 दिनों के भीतर नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सरकार पहले भी कार्रवाई कर संदेश दे चुकी है और आगे आवश्यकता पड़ी तो संबंधित अधिकारी को निलंबित भी किया जाएगा.
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विकास के संकल्प को पूरा करने में लगे हुए है. बिहार सरकार ने यह निर्णय लिया है कि हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पूरे राज्य में सभी मंत्री अपने-अपने जिलों में सहयोग शिविर लगाएंगे. इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. यह केवल सहयोग नहीं, बल्कि सहयोग के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान है. साथ ही चौधरी ने कहा कि यह पहल केवल आवेदन लेने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर शिकायत का फॉलो-अप कर तय समय सीमा के भीतर उसका निपटारा भी किया जाएगा. उन्होंने कहा की मुजफ्फरपुर जिले में बेहतर काम किया जा रहा है, लगभग 10 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमे जिला प्रशासन के द्वारा लगभग 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है.
वही सम्राट चौधरी ने सरकारी आवास को लेकर लालू राबड़ी परिवार पर भी इशारों इशारों में साधा निशाना. बोले बंगला तो किसी भी हाल में खाली करना ही होगा, यह किसी की बपौती संपत्ति नही है.
इस दौरान एलजेपी की वैशाली सांसद वीणा देवी, मंत्री रमा निषाद सहित जिले के भाजपा और जदयू के सभी विधायक मौजूद रहे.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...!


Post a comment