नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट, 15 मिनट तक हुई बातचीत
- by Manjesh Kumar
- 20-Nov-2026
- Views
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं, इधर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अचानक नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। इस मुलाकात का अंदाज भी खास रहा, क्योंकि नीतीश कुमार खुद अपने आवास से बाहर आए और सम्राट चौधरी का स्वागत किया।
इस मुलाकात के पीछे की वजह भी बेहद अहम बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल परियोजना को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार को आमंत्रित भी किया है। इस मुलाकात की तस्वीरें सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। तस्वीर सामने आते ही सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
वहीं, अब सबकी नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर टिकी है। प्रधानमंत्री वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।


Post a comment