पूर्व मुख्यमंत्री नए CM से मिलने पहुंचे उनके सरकारी आवास, दोनों नेताओं ने की 20 मिनट तक बातचीत
- by Raushan Pratyek Media
- 18-Apr-2026
- Views
पटना: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर बधाई देने वालों का तांता अभी भी उनके आवास पर लगा रहता है। शनिवार की सुबह अचानक पूर्व सीएम नीतीश कुमार सीएम सम्राट चौधरी के सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग पहुंचे। इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार का हाथ जोड़ प्रणाम करते हुए स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान नीतीश कुमार मुस्कुराते रहे और सम्राट के कंधों पर हाथ रख उन्हें आशीर्वाद दिया।
इस दौरान दोनों नेताओं ने करीब 20 मिनट साथ बैठ कर बातचीत की। संभावना जताई जा रही है कि नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई साथ ही आने वाले दिनों में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी बातचीत हुई। बता दें कि सीएम सम्राट से मुलाकात करने से पहले नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव से भी मुलाकात की थी।
बता दें कि सीएम की कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी लगातार सक्रिय हैं और उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सख्त निर्देश दिया कि विकास के कार्यों की गति बढ़ाएं और राज्य को विकसित बनाने में अपना सहयोग दें। इसके साथ ही उन्होंने अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करने का भी निर्देश दिया। सीएम सम्राट ने अधिकारियों को प्रखंड और थाना स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर तक तेजी से काम कर जनता की समस्याएँ सुलझाने का भी निर्देश दिया था। वहीं सीएम बनने के बाद एक तरफ वह खुद विभिन्न काम काज देख रहे हैं और घूम कर वरीय नेताओं से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं तो दूसरी तरफ उनसे मिलने वालों की भीड़ हर दिन उनके आवास पर लग रही है


Post a comment