मधुबनी-मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के द्वारा मनाया गया रंग पर्व होली




किशोर कुमार ब्यूरो 

मधुबनी-मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति मधुबनी के तत्वावधान मे रंगपर्ब होली मिलन समारोह सह कवि सम्मेलन का आयोजन स्थानीय प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में किया गया। मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए साहित्यकार दिलीप कुमार झा ने कहा कि बसंत ऋतु में प्रकृति प्रदत्त अनुपम उपहार है।प्रेम और उमंग का प्रतीक है।अनुठा श्रृंगार किया है प्रकृति ने इस मौसम में। रंगों का यह पर्व आपसी सदभावना और सौहार्द को मजबूत करता है।समिति के अध्यक्ष प्रतीम निषाद ने कहा कवि हमेशा से समाज में प्रेम और सदभावना का प्रसार किया है समिति आज भी वह काम बखूबी कर रहा है।स्वागत और प्रबंधन समिति के सचिव सुमन कुमार और कोषाध्यक्ष रेवतीरमण झा देख रहे थे।मिलन समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ के  प्रधान सचिव महादेव मिश्र,सुरेन्द्र यादव,शिवनारायण राम,संजय कुमार,प्रेमनाथ ठाकुर सहित कई  शिक्षकों ने भाग लिया।एक दूसरो को होली की शुभकामनाएं दी‌। समिति के वरिष्ठ सदस्य आशीष कुमार मिश्र,प्रो.भोगेन्द्र झा,चण्डेश्वर खाँ,उदय जायसबाल,ज्योतिरमण झा बाबा, सुकदेव राउत दयानन्द झाआदि उपस्थित थे।

,इस अवसरपर मैथिली  हास्य रस के कवियों ने हास्यरस के कई मनमोहक कविताओं का पाठ किया।जोगीरा गायन भी हुआ।जिसमें झौली पासवान,कमलेश प्रेमेन्द्र,आनन्द मोहन झा,रामकृष्ण परार्थी, डा.रवीन्द्र झा,आनन्द कुमार झा ,जटाधर पासवान,ललन कुमार झा,दुर्गेश मंडल,अनिल मिश्रा आदि भाग ने भाग लिया।गायक गिरीश मिश्रा ने होली गीत से समां बांध दिया।

  

Related Articles

Post a comment