कांग्रेसी विधायकों ने दिखाई एकजुटता भूपेश बघेल ने नीतीश पर किया वार बीजेपी के चार सौ के पार का वादा खोखला चुनाव में वोटर देंगे जवाब


पूर्णियां से मलय झा की रिपोर्ट


बिहार में राजनीतिक उथल पुथल के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों की एकजुटता का प्रदर्शन किया। पूर्व में विधायकों के टूटने के जो कयास लगाए जा रहे थे उस पर विराम लग गया। इसके मद्देनजर पूर्णियां के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू स़िह के आवास पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें जिसमें कांग्रेस के कुल 18 विधायक शामिल। बैठक में शकील अहमद खान, छत्रपति यादव, मुरारी प्रसाद गौतम, अजीत शर्मा, राजेश कुमार, विजय शंकर दुबे, विजेंद्र चौधरी, अजय कुमार सिंह, नीतू कुमारी, आफाक आलम, प्रतिमा कुमारी दास, संतोष मिश्रा, संजय कुमार तिवारी, आनंद शंकर सिंह, अबिदुर रहमान, मनोहर प्रसाद सिंह, विश्वनाथ राम, इजहारुल हुसैन मौजूद थे सिर्फ सासाराम के विधायक सिद्धार्थ कुमार स्वास्थ्य कारणों के वजह से उपस्थित नहीं हुए। इसके अलावा कांग्रेस के विधान पार्षद मदन मोहन झा और डॉ समीर कुमार सिंह भी बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में बिहार कांग्रेस के विशेष पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे। इस बैठक में बिहार के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने पर भी बात हुई। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने ही कहा था कि मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा मगर बीजेपी में नहीं जाऊंगा। आगामी चुनाव में जनता जवाब देगी। भूपेश बघेल ने आगे कहा कि सबसे आसान बहाना कांग्रेस पर आरोप लगाना है। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले ही नीतीश कुमार ने बीजेपी के खिलाफ बोलना बंद कर दिया था यहीं से पाला बदलने का संकेत मिलने लगा था। भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी के 400 के पार का वादा खोखला है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा से भाजपा डरी हुई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हम सभी एकजुट हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्णियां की जनसभा ऐतिहासिक होगी। राहुल गांधी को सुनने के लिए कोसी सीमांचल से बड़ी संख्या में लोग दूर दराज के इलाके से पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 29 को राहुल गांधी बंगाल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रहे हैं। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 30 जनवरी को जलालगढ़ कसबा के रास्ते खुश्कीबाग के पास किसानों से मुलाकात करने के बाद रंगभूमि मैदान पहुंचेंगे जहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर सभी कांग्रेसी दिग्गज नेता लगातार सभास्थल की मानिटरिंग कर यात्रा को सफल बनाने में लगे हैं।

  

Related Articles

Post a comment