बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगुसराय राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी की बढ़ती धमक और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और आगामी पांच राज्यो की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी क़े संकेत से उत्साहित कांग्रेसजनों ने स्थानीय स्तर पर भी सांगठनिक गतिविधियों को धार देना शुरू कर दिया है। इस आलोक में आज सदर प्रखंड क़े चांदपुरा गाँव में प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय कोंग्रेसियों ने एक वृहत बैठक का आयोजन किया जिसमें वर्तमान सांगठनिक स्थिति, संगठन की गतिशीलता बढ़ाने की कार्ययोजना पर विमर्श क़े साथ भाजपा की नाकामी और जनविरोधी नीतियों से घर घर जुड़कर आम लोगों को सचेत करने की योजना पर विचार हुआ बैठक की खासबात यह रही की इसमें पूर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषण ने भी भाग लिया और कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव साझा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर अपना विचार व्यक्त किया पूर्व विधायक अमिता भूषण ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि राजनैतिक परिस्थितियों की तेजी से बदल रही है। जिन झूठे वादों और जुमलों पर सवार होकर भाजपा सत्ता में आयी आज वहीं उनके गले की फांस बन गईं है। हालत यहाँ तक है कि  एक तरफ जहाँ 24 घंटे चुनावी मोड में रहने बाले पीएम आज मिजोरम में चुनाव प्रचार तक करने नहीं जा पा रहे, चुनावी चंदे की उच्चतम न्यायालय में पोल खुल रही है, मंहगाई और वेरोजगारी पर सरकार से सवाल पूछा जा रहा है दुसरी तरफ राहुल गांधी जी की लोकप्रियता शिखर पर है, हम पांचो राज्य जीतने जा रहे हैं। पर राहुल गांधी जी की मिहनत और लोकप्रियता को ज़ब तक कांग्रेस क़े कार्यकर्ताओं का अतिरिक्त सहारा नहीं मिलेगा वो सफल नहीं हो पाएंगे। इसलिए सांगठनिक तौर पर हमारी एकजूटता और सक्रियता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार होगा, और हम इसके लिये प्रतिवद्ध होकर काम करेंगे। मौके पर  प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने क़े अलावा बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य रामरीझन हजारी,जयप्रकाश गुप्ता,पुर्व प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत राय,जिलापरिषद सदस्य अमित कुमार,पंचायत अध्यक्ष दीपक कुमार मिश्रा, अरबिंद सिंह, माधो सिंह, मनोज सिंह, प्रमोद चौधरी, देवेंद्र तांती,शंकर साह, ब्रजेश सहनी,ब्रजेश सिंह,आलोक कुमार, विजय राय,अरुण राय,धीरज कुमार, नीरज तांती,कुंदन कुमार, संजय कुमार,कुमार रत्नेश टुल्लू आदि मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment