बेगूसराय में पूर्व विधायक अमिता भूषण के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का अभियान हर घर झंडा कार्यक्रम अनवरत जारी।



प्रशान्त कुमार ब्यूरो प्रमुख




बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी के द्वारा  चलाए  जा रहे  हर  घर  झण्डा कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर की पूर्व विधायक अमिता भूषण ने बीरपुर प्रखंड के डीह गांव में  दर्जनों घरों पर झंडा लगाकर इस अभियान  को गति  दी, इस मौके पर पूर्व विधायक अमिता भूषण ने कहा कि  इस  अभियान ने कांग्रेस पार्टी को   एक नई ऊर्जा  का संचार किया है। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ता खुद को  गौरवांवित महसूस कर  रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की  झंडा  सिर्फ  झंडा नही  बल्कि कांग्रेस पार्टी की सम्पूर्ण विचारधारा का  प्रतिबिंब है 'यह  अभियान अभी अनवरत जारी  रहेगा. इस दौरान पूर्व विधायक अमिता भूषण ने डीह पंचायत के सहनी टोला में 11 वर्षीय किशोरी की डूबने से और जगदर गांव में दिलीप राम के असमय मृत्यु से पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात की और दुख की घड़ी में उन्हें हिम्मत दीं। इस मौके  पर  प्रखंड अध्यक्ष धर्म राज सहनी,  पूर्व  अध्यक्ष  संजीव  सिंह,  राम मूर्ति सिंह, अमित कुमार,  रीतेश कुमार   आलोक कुमार,  मनोज  कुमार, सोनू  कुमार, दिनेश सिंह,  पूर्व  प्राचार्य  राम नाथ सिंह, श्याम सुंदर चौधरी, नागों साह,राहुल ठाकुर, आनन्द प्रेम, कुमार रत्नेश टुल्लू, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment