बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी के हर घर झंडा लगाओ अभियान जारी।

 प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ

बेगूसराय में हर घर कांग्रेस का झंडा का आयोजन पार्टी का एक महत्वाकांक्षी सांगठनिक कार्यक्रम है। इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के घर कांग्रेस का झंडा लगाया जा रहा है। बेगूसराय में भी यह कार्यक्रम अनवरत रूप से चल रहा है। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक अमिता भूषण के नेतृत्व में यह अभियान जोर शोर से चल रहा है। इसके तहत रविवार को नगर निगम क्षेत्र के तेलीया पोखर, मियांचक, मारामारी मुहल्ला आदि जगहों में दर्जनों घरौं पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाया गया जिसका नेतृत्व अमिता भूषण स्वयं कर रही थी. उनके साथ वार्ड 22 के  पार्षद पारस कुमार, विचार विभाग के प्रदेश संयोजक अमित कुमार, अल्पसंख्यक  प्रकोष्ठ के  जिलाध्यक्ष  सेख मोहम्मद जफर,विश्वनाथ  महतो, कन्हैया चौधरी, उमेश रजक नारायण महतो,  मोहित सिंह , रूपेश पासवान भी मौजूद थे. मनोज ठाकुर,  छोटू साह,  गौरी शर्मा,  बम बम महतो, शंकर चौधरी सहित दर्जनों लोगों के घर पर झंडा लगाया गया।

  

Related Articles

Post a comment