बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी हर घर झंडा अभियान जारी, पार्टी का झंडा हमारे विचारधारा का आईना है :- पूर्व विधायक अमिता भूषण


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट



बिहार विधानसभा चुनाव जितना नजदीक होते जा रहा है उतना ही कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का सक्रियता, उत्साह और आत्मविश्वास  बढ़ता जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और संवाद के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी हर घर झंडा अभियान चला रही है। इस दौरान बेगूसराय जिले में भी कार्यक्रम को जोर शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान मंगलवार को बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत रजौरा और जिनेदपुर पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में दर्जनों धरों पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाया। कार्यक्रम में सदर की पूर्व विधायक अमिता भूषण उपस्थित रहे और घर घर जाकर कांग्रेस का झंडा लगाया। बातचीत के दौरान पूर्व विधायक अमिता भूषण नें कहा की काग्रेस  पार्टी का झंडा हमारी विचारधारा का आईना और एक राजनैतिक कार्यकर्ता का वैचारिक हथियार होता है। शीर्ष नेतृत्व का हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान सांगठनिक नजरिये से अब तक के श्रेष्ठतम निर्णयों में से एक है। इस अभियान को हम कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अभिमान और गौरव के रूप में लिया है। हम हर घर सिर्फ झंडा ही नही लगा रहे बल्कि कांग्रेस के समदर्शो विचार को हर घर स्थापित कर रहे हैं। इस झंडा अभियान के प्रति कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह,  किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कांत राय,  सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामानंद सिंह, बलबन्त राय, चुनचुन राय, भासो सिंह, नीरज कुमार ताँती, मुकेश तांती, डॉ अजीत कुमार, सुरेंद्र महतो,कुमार रत्नेश टुल्लू, प्रभांशु कुमार बिटटू, शिवम कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment